HomeAccident NewsRampur Accident: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मौत

Rampur Accident: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मौत

-

– ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा, एक घायल, जिला अस्पताल रेफर।

रामपुर। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 10सवीं के बाइक सवार 3 छात्रों की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हो गया। चारों छात्र दो बाइकों से परीक्षा केंद्र जाने के लिए निकले थे। घटना की ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की।

 

 

घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे हुई। टांडा क्षेत्र में अंग्रेजी की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सरकथल के पास हुई, जिसमें एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास रह रहे लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बच्चों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया।

रेनबो इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के चार छात्र विनीत (ज्ञान सिंह के पुत्र), विनय शर्मा (पुष्पेंद्र शर्मा के पुत्र), मनु चौहान (अमित चौहान के पुत्र, निवासी फत्ता वाला) और अरुण सैनी (भगवान दास के पुत्र, निवासी मझोला लाइन पार मुरादाबाद) सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में अपनी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे।

हादसे में मनु चौहान, विनय शर्मा और अरुण सैनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण सैनी अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि दो छात्रों की मौत हो गई और घायलों को भी जिला अस्पताल भेज दिया है और ओर परिजनों की ओर से तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts