HomeTrendingहवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन

हवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन

-

हवा में फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन


चेन्नई। कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का मंगलवार रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बताया गया कि फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6ए-723 (जिसमें 224 लोग सवार थे) ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की।

फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को पता चला कि बायां इंजन खराब हो गया है। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स उपाय शुरू कर दिए। विमान रात 11.37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा, जिसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित थे। रात 11.47 बजे फुल इमरजेंसी हटा ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सभी कामकाज सामान्य रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts