HomeTrendingमुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत

मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 5 लोगों की मौत

-

मलबे में दबे कई मकान, बचाव कार्य जारी


मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटना हुई है। जिसके चलते कई घर मलबे में दब गए। इस हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।

यह हादसा घाटकोपर-कुर्ला रोड के पास अशोक नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 3:48 बजे हुआ। बताया जाता है कि गौसिया चॉल के कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। जिससे कई लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

मलबे से 5 शव निकाले गए
मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉपोर्रेशन के मुताबिक रेस्क्यू आॅपरेशन अभी चल रहा है, और अधिकारी मलबे के नीचे फंसे लोगों को ढूंढने और निकालने में लगे हैं। अभी तक पांच लोगों के शव मिले हैं। वहीं मलबे में फंसे हुए लोगों की संख्या के बारे में शुरूआती अंदाजे अलग-अलग हैं। कुछ अधिकारियों ने कहा कि लगभग तीन से चार लोगों के फंसे होने का शक है, लेकिन बाद में कहा कि छह से आठ लोगों के फंसे होने की संभावना है।

घायल हुए दो लोगों की पहचान 18 साल के सोहेल अंसारी और 14 साल के मोहम्मद अंसारी के तौर पर हुई है। दोनों के पैरों में मामूली चोटें आईं और वे लैंडस्लाइड के बाद प्रभावित इलाके के अंदर के हालात बता पाए।

गणेश शिंदे ने कहा कि भारी बारिश की वजह से अशोक नगर इलाके में लैंडस्लाइड हुआ। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा है। आॅपरेशन में मदद के लिए एनडीआरएफ और दूसरी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ पुलिस वालों को मौके पर तैनात किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts