साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज
नई दिल्ली। साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त के रात को लगने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य को हमारी आत्मा, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना गया है। आज रात लगने वाला यह पूर्ण सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है, क्योंकि इस दौरान कुछ दुर्लभ ग्रह संयोग भी बन रहे हैं।
भारतीय समयानुसार, यह खगोलीय घटना आज रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। रात 11 बजकर 16 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 4 घंटे और 24 मिनट का समय लगेगा।
रात करीब 10 बजकर 29 मिनट पर चंद्रमा, सूर्य के लगभग 90 फीसदी हिस्से को अपनी छाया से ढक लेगा, जो इस ग्रहण का सबसे खूबसूरत पल होगा।
रात करीब 10 बजकर 29 मिनट पर चंद्रमा, सूर्य के लगभग 90 फीसदी हिस्से को अपनी छाया से ढक लेगा, जो इस ग्रहण का सबसे खूबसूरत पल होगा।
अगर आप भारत में हैं और इस खगोलीय घटना को देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, तंजानिया, जाम्बिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।