HomeTrendingमाधोवाला के पास पिंजरे में फंसा गुलदार

माधोवाला के पास पिंजरे में फंसा गुलदार

-

 पीलीडैम चौकी पर परीक्षण, पुनर्वास पर शासन लेगा निर्णय


बिजनौर। माधोवाला टांडा गांव के आसपास गुलदार की लगातार मौजूदगी से दहशत में आए ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली है। वन विभाग ने सोमवार तड़के अल्हैपुर वीरान में लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

ग्रामीणों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने रविवार शाम को अल्हैपुर वीरान क्षेत्र में एक पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह जब वन विभाग की टीम ने पिंजरे का निरीक्षण किया, तो उसमें गुलदार फंसा हुआ मिला।

सेक्शन इंचार्ज सतवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी अनुमानित उम्र 5 से 6 साल है। गुलदार को तुरंत सुरक्षित तरीके से नगीना वन रेंज की पीलीडैम चौकी पर लाया गया। वहां पशु चिकित्सक द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासन से अनुमति मिलने के बाद इस गुलदार को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा या नियमानुसार किसी चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जाएगा।
इस अभियान में वन दरोगा सतवीर सिंह, वनरक्षक अंकित कुमार और मोहम्मद साजिद सहित वन विभाग की टीम शामिल थी। गुलदार के पकड़े जाने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts