पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले इंस्पेक्टर और दरोगाओं को सौंपी गई जिम्मेदारी।
मेरठ | मेरठ में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को थानों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन, चौकियों और विशेष टीमों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के तहत शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक कई थानों में तैनाती बदली गई है।
शहर और देहात के थानों में बदलाव
आदेश के मुताबिक, अजय शुक्ला को परतापुर से लोहियानगर, अरुण भाटी को सिविल लाइन से नौचंदी, विशाल कुमार को कचहरी चौकी से लिसाड़ी गेट और मानवेन्द्र सिंह को सदर बाजार से परतापुर भेजा गया है। विजय कुमार को रेलवे रोड से लालकुर्ती और हरेंद्रपाल सिंह को लालकुर्ती से रेलवे रोड की जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार सिंह को देहली गेट से टीपीनगर, पंकज कुमार सिंह को कोतवाली से किठौर तथा अरुण कुमार मिश्रा को टीपीनगर से सरधना स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा गौरव सिंह को सरूरपुर से फलावदा, दुष्यंत कुमार को टीपीनगर से हस्तिनापुर, देवेंद्र कुमार मिश्र को मुंडाली से भावनपुर और अजयदीप को पीआरओ से जानी थाने में तैनाती दी गई है। रामप्रकाश को कंकरखेड़ा से सदर बाजार, कृष्ण कुमार को भोला झाल चौकी से सरूरपुर और राहुल कुमार को मेडिकल की के-ब्लॉक चौकी से देहली गेट भेजा गया है।
पुलिस लाइन और विशेष टीमों में भी तैनाती
मुकेश कुमार चौहान को पुलिस लाइन से दौराला, सुमन कुमार सिंह को दौराला से कंकरखेड़ा, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी को मवाना से मुंडाली तथा गौरव कुमार विश्नोई को जानी से सिविल लाइन भेजा गया है। महावीर सिंह को साइबर थाने से मेडिकल और हरिओम सिंह को मेडिकल से साइबर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सुबोध कुमार सर्वसेना और रविंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं, योगेंद्र कुमार को स्वाट टीम ग्रामीण, अभिषेक सिंह को फतेहउल्लापुर चौकी और लोहियानगर, सतेंद्र यादव को मवाना खुर्द चौकी, चंद्रशेखर को माछरा चौकी तथा बिस्मिता चौधरी को कचहरी चौकी में तैनाती दी गई है। रजत मौर्य को टीपीनगर और जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को मेडिकल की के-ब्लॉक चौकी भेजा गया है।
आदेश में समयपाल सिंह, अतुल कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, सुमन कुमार सिंह, ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, गौरव कुमार विश्नोई, महावीर सिंह, हरिओम सिंह, सुबोध कुमार सर्वसेना, रविंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह और पूनम कुमारी समेत अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव दर्ज है।