बिजनौर। धामपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक पर अपनी बुआ की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
यह घटना धामपुर के एक गांव की है। आरोपी नगीना थाना क्षेत्र के किरतपुर इलाके का रहने वाला है। वह अपनी बुआ के घर अक्सर आता-जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी विवाहित है और उसकी एक बेटी भी है। पीड़िता किशोरी नौवीं कक्षा तक पढ़ी है।
बताया जा रहा है कि जब परिवार को इस घटना का पता चला तो वे हैरान रह गए। बेटी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।