Homeउत्तर प्रदेशLucknowलखनऊ: एयरपोर्ट पर दो करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा

लखनऊ: एयरपोर्ट पर दो करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा

-

– बैंकॉक से आए यात्री के बैग से बरामद, एक दिन पहले मिला था दो करोड़ का सोना

लखनऊ। एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से 2.05 करोड़ रुपए का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया है। वह यात्री बैंकॉक से आया है। पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी यात्री के पास से गांजा/मारिजुआना के साथ पैकेजिंग सामग्री को जब्त कर लिया गया है। बता दें कि एक दिन पहले 8 फरवरी को एक यात्री से 2 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ था।

 

 

एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों को बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट को लेकर विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसी आधार पर फ्लाइट संख्या ऋऊ-146 से लखनऊ पहुंचे एक भारतीय यात्री को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग में रखे 8 कुकी टिन बॉक्स संदिग्ध पाए गए।
जांच में सामने आया कि हर कुकी टिन बॉक्स के भीतर पॉलीथीन पाउच में हरे रंग का आॅर्गेनिक पदार्थ भरा हुआ था। मौके पर फील्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच करने पर यह पदार्थ गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) पाया गया। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन लगभग 5.88 किलोग्राम निकला।

एयर इंटेलिजेंस के अनुसार जब्त हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपए है। यह मादक पदार्थ अत्यधिक उच्च गुणवत्ता का बताया जा रहा है, जिसे विशेष रूप से विदेशी बाजारों में तैयार किया जाता है।

एयरपोर्ट प्रशासन और जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आरोपी किस नेटवर्क के माध्यम से इस नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा था। इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts