HomeAccident NewsShahjahanpur accident: डबल डेकर बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

Shahjahanpur accident: डबल डेकर बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

-

– पंजाब के लुधियाना से बहराइच जा रही थी बस, कोहरे के कारण हादसा।

शाहजहांपुर। एक डबल डेकर बस पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा खुटार थाना क्षेत्र के पूरनपुर रोड पर नवदिया मणिकांत के पास हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, यह बस पंजाब के लुधियाना से बहराइच जा रही थी। बस में ज्यादातर मजदूर वर्ग के यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण चालक को सड़क ठीक से दिखाई नहीं दी, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। जिस स्थान पर बस पलटी, वह सड़क से कुछ फीट नीचे का हिस्सा है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला। प्रारंभिक तौर पर डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है।

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां तीन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यात्रियों के निवास स्थान के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

खुटार थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं और बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts