HomeCRIME NEWSघर का सामान लाने की बात कहने पर पति ने बीच सड़क...

घर का सामान लाने की बात कहने पर पति ने बीच सड़क पर पीटा, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

-

  • घर का सामान लाने की बात कहने पर पति ने किया पत्नी पर हमला, बीच सड़क पर पीटा।
  • पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलाद नगर की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसने अपने पति से घर का सामान लाने के लिए कहा था इसी से नाराज होकर उसके पति ने बीच सड़क पर लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी पति पर कार्यवाही नहीं की है। इसी को लेकर पीड़िता ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

पहलाद नगर की रहने वाली नेहा ने बताया कि उसका पति आशीष उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। दो दिन पहले उसने अपने पति से घर का सामान लाने के लिए कहा था। जिसके बाद उसके पति आशीष ने उसे सड़क पर खींच लिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपी पति की पिटाई में महिला का हाथ फैक्चर हो गया। महिला ने मामले की जानकारी लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को दी।

पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी पति पर कार्यवाही नहीं की है। इसी के चलते पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने जांच के बाद उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts