HomeCRIME NEWSमेरठ: एसएसपी ऑफिस पर दिल्ली की महिला वकील ने जमकर किया हंगामा

मेरठ: एसएसपी ऑफिस पर दिल्ली की महिला वकील ने जमकर किया हंगामा

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर दिल्ली हाई कोर्ट की महिला वकील ने जमकर हंगामा कर दिया। महिला वकील प्रेमी की गिरफ्तारी न होने से नाराज थी। उसका कहना था कि उसे आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक लिवइन में रखा ओर दो बार अबॉर्शन भी कराया। उसके बाद भी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने महिला वकील को सिविल लाइन थाने भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी का जल्द आश्वासन दिया है।

 

 

दिल्ली की रहने वाली एक महिला वकील दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती है वह सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। वहां उसने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा से मुलाकात करते हुए बताया कि उसने टीपी नगर के रहने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा कराया था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसके साथ रेप किया और दो बार उसका अबॉर्शन भी कराया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे 2 साल तक लिव इन में रखा और शादी की जिद करने पर मारपीट करते हुए भगा दिया था। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है। एसपी देहात से शिकायत कर जब महिला वकील बाहर निकली तभी उसने एसएसपी ऑफिस परिसर में जमकर हंगामा काट दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने फिलहाल महिला को सिविल लाइन थाने भेज दिया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts