HomeAccident NewsHardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले सहित तीन की मौत

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले सहित तीन की मौत

-

– बाइक पर देर रात बेनीगंज से आते हुए हादसा हुआ, दो परदेस में करते थे काम।

हरदोई। जिले के संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को पुलिस द्वारा सीएचसी अहिरोरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सौरभ (22) पुत्र कंपट, सुशील (18) पुत्र सुशील रैदास, दोनों निवासी झरोइया गांव, थाना बेनीगंज, और अभिषेक (26) पुत्र अज्ञात, निवासी कुतुबनगर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सौरभ पल्लेदारी करता था और सोमवार शाम वह अपने मित्र सुशील तथा बहनोई अभिषेक के साथ बेनीगंज गया था। रात करीब 8:15 बजे तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी बेनीगंज पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी अहिरोरी भेजा। इसी दौरान सौरभ के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। जब उसके पिता कंपट अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें सौरभ और दामाद अभिषेक का शव देखकर गहरा सदमा लगा और वह रो पड़े।

अभिषेक निजी फैक्टरी में काम करता था और करीब पांच दिन पहले ही पत्नी ऊषा और बच्चों के साथ ससुराल छुट्टियां बिताने आया था। वहीं, सुशील भी पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी में काम करता था और सोमवार सुबह ही गांव लौटा था। सौरभ और सुशील की गहरी दोस्ती थी और दोनों अविवाहित थे। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts