HomeAccident NewsMathura Accident: बिजली पोल से टकराई बाइक, दो जिंदा जले

Mathura Accident: बिजली पोल से टकराई बाइक, दो जिंदा जले

-

– वृंदावन की ओर जा रहे थे; आधे घंटे तक बाइक और बॉडी जलती रही।

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र में बीती देर रात को मांट-वृदावन मार्ग पर हाथी बाबा आश्रम के समीप एक तेज रफ़्तार अपाची बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और बाइक में तत्काल आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हालांकि अभी दोनों मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बीती रात को थाना मांट क्षेत्र में समय करीब एक बजे हाथी बाबा आश्रम के समीप पीआरवी को आजाद पुत्र चन्द्रवीर सिंह निवासी फतेलीबास गोरई अलीगढ़ ने सूचना दी कि एक तेज रफ़्तार अपाची बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और बाइक में आग लगने से दोनों बाइक सवार जिंदा जल गए है।

सूचना मिलने पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह मौके पर पहुँचे और बाइक में लगी आग को दमकल की मदद से बुझवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई और बाइक की टक्कर से बिजली का पोल भी टूट गया है। बाइक एक नंबर और चेचिंस नंबर से जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts