ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे तक वाहनों की कतारें, दिल्ली रोड पर भी रेंगते रहे वाहन
शारदा रिपोर्टर मेरठ। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने से शहर और आउटर की सड़कों पर जाम लग रहा है। लोगों को बाजार पहुंचने और लौटने में परेशानी हो रही है।
हापुड़ रोड पर ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे तक वाहनों की कतारें लगीं। खरीदारों की भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कई जगह वाहन रेंगते रहे। दिल्ली रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। बाजारों के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े होने से रास्ते संकरे हो गए और यातायात धीमा रहा।
दीपावली नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। लोग कपड़े, मिठाई, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पूजन सामग्री खरीदने पहुंच रहे हैं। जाम से खरीदारी करने आए लोगों के साथ रोजाना सफर करने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है