Homeउत्तर प्रदेशMeerutदीपावली पर बिजली गुल हुई तो तुरंत पहुंचेगी टीम

दीपावली पर बिजली गुल हुई तो तुरंत पहुंचेगी टीम

-

पीवीवीएनएल ने 14 जिलों में कंट्रोल रूम किए सक्रिय, जारी किए नंबर


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दीपावली पर बिजली उपभोक्ताओं को कटौती से राहत देने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने विशेष तैयारी की है। त्योहार के दौरान किसी भी क्षेत्र में बिजली का फाल्ट होने या आपूर्ति बाधित होने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके लिए मरम्मत टीम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (दफळ) को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अभियंताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि फाल्ट की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजा जाए, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

14 जिलों में कंट्रोल रूम रहेंगे सक्रिय
एमडी ने पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए हर जिले का अलग-अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। उपभोक्ता बिजली कटौती, लाइन में फाल्ट या अन्य विद्युत समस्याओं की शिकायत इन नंबरों पर दर्ज करा सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को शिकायत मिलते ही कार्रवाई करनी होगी।

बिजलीघरों पर तैनात रहेंगे अतिरिक्त कर्मचारी
एमडी ने अभियंताओं को बिजलीघरों पर पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा है। मरम्मत गैंग और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी पहले से रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रांसफार्मर खराब होने या बिजली की लाइन में गड़बड़ी आने पर वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति बहाल की जा सके। अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी करने और शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts