HomeCRIME NEWSगारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी आग

गारमेंट कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी आग

-

आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, डेढ़ घंटे में बुझाई, कोई जनहानि नहीं


नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के एफ-463 स्थित ओम साईं फैशन डिजाइन नाम की गारमेंट कंपनी में शुक्रवार सुबह चौथी मंजिल पर आग लग गई। सुबह करीब 7:50 बजे आग की सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। बाद में कुल आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि कंपनी में कुछ लोग फंसे हुए हैं। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई व्यक्ति अंदर नहीं फंसा था। आग कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी थी और इसी फ्लोर तक सीमित रही।

सीएफओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आई है। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग को आसपास की कंपनियों तक फैलने से भी रोक लिया गया।

फायर विभाग की टीम ने कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी आग को बुझाने के साथ आसपास के हिस्से को भी सुरक्षित किया। घटना में किसी के झुलसने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग से कंपनी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts