HomeAccident Newsरजवाहे में ब्रेजा कार गिरी, पांच घायल

रजवाहे में ब्रेजा कार गिरी, पांच घायल

-

पाइपलाइन के काम से डायवर्ट ट्रैफिक, साइनबोर्ड-रोशनी नहीं होने से हादसा


मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग पर शहजादपुर के पास गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत पांच युवक घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ब्रेजा कार का चालक चामरावल का रहने वाला है। वह अपने दो दोस्तों के साथ कुएं पूजन के लिए मोदीनगर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल विभाग के पाइपलाइन काम के चलते रावली रोड बंद था। ट्रैफिक को पाइपलाइन मार्ग से डायवर्ट किया गया था।

लगभग चुंगी नंबर तीन के पास जब गाड़ी शहजादपुर मार्ग की ओर जा रही थी, तब चालक को रास्ते की जानकारी नहीं थी। इसी वजह से उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन रजवाहे में जा गिरा।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस मार्ग पर चल रहे पाइपलाइन काम की वजह से पर्याप्त साइनबोर्ड और रात में रोशनी नहीं होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डायवर्ट मार्ग पर रात में पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेत नहीं थे, जिससे ड्राइवर को सही दिशा पहचानने में मुश्किल हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts