HomeTrendingखिलौना पिस्टल दिखाकर करते थे लूटपाट

खिलौना पिस्टल दिखाकर करते थे लूटपाट

-

पुलिस ने 24 मोबाइल के साथ चार बदमाशों को किया गिरफ्तार


नोएडा। खिलौना पिस्टल दिखाकर लोगों से मोबाइल और सामान लूटने वाले गैंग का सेक्टर-63 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 8 हजार रुपये, चाकू, खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद हुई हैं।

डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को एक व्यक्ति ने सेक्टर-63 थाने में शिकायत दी थी कि बदमाश उसका बैग छीनकर ले गए। बैग में लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल और पर्स था। पर्स में आधार कार्ड और पैन कार्ड भी रखे थे। शिकायतकर्ता के खाते से 11,600 रुपये निकालने की बात भी सामने आई थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 17 सितंबर को पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी गोल चक्कर से बहलोलपुर अंडरपास की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से चारों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गर्वित गोयल (20), अमन (21), रोहित कुमार (24) और हर्ष कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक मामले से जुड़े मोबाइल और लैपटॉप के अलावा 23 अन्य मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल के बारे में जानकारी जुटा रही है कि इन्हें कहां-कहां से लूटा या छीना गया था। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts