HomeCRIME NEWSसोते वक्त चारपाई पर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, माथे के...

सोते वक्त चारपाई पर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, माथे के बीचो-बीच मारी गोली

-

–  परिवार में दस लोग, किसी को पता नहीं लगा।

सहारनपुर। भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके माथे के बीचोंबीच गोली मारी। शव घर के पीछे चारपाई पर मिला। वारदात के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को घटना का पता नहीं चला। शनिवार सुबह बहू चाय देने पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

वारदात नकुड़ के डिडौली गांव की है। 65 साल के धर्म सिंह अंबेहटा मंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष थे। उनका बेटा सुशील भी भाजपा में अंबेहटा मंडल का महामंत्री है। सुशील ने बताया रात करीब 9 बजे मैंने पिता को चाय दी थी, तब वे ठीक थे। इसके बाद मैं सोने चला गया। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। हमारा परिवार 2014 में भाजपा से जुड़ा था।

धर्म सिंह (65) शुक्रवार रात घर के पीछे बने बाड़े में सोए हुए थे। बहू जब सुबह 6.45 बजे उनको चाय देने पहुंची तो उसने लाश देखी। चारपाई और आसपास खून देखकर बहू ने शोर मचाया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों ने बताया कि धर्म सिंह भाजपा में 2014 में शामिल हुए थे। इससे पहले वे बसपा में महीपाल माजरा के करीबी रहे। उनकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं- तीन लड़के और एक लड़की। लड़की दिव्यांग है, जो बोल और चल नहीं सकती है।

बड़े लड़के सुमिल ने बीराखेड़ी गांव में पंजाब नेशनल बैंक और दूसरे नंबर के बेटे अमित कोरी ने यूको बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी है। छोटा बेटा सुशील भाजपा में अंबेहटा मंडल का महामंत्री है।
गांव के ओमपाल कश्यप ने बताया कि धर्म सिंह कोरी रिश्ते के बाबा लगते थे। रात में खाना खाकर सोने चले गए थे। गांव में बारात आई थी, इसलिए किसी को भी फायरिंग की आवाज नहीं सुनाई पड़ी। सुबह में लोगों को हत्या की जानकारी हुई। वह बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

गांव के ही रहने वाले प्रदीप वशिष्ठ ने बताया कि घरवाले सुबह करीब 6-7 बजे जगाने पहुंचे। तब उन्हें हत्या की जानकारी हुई। लाश चारपाई पर पड़ी थी। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts