Homeउत्तर प्रदेशMeerutफ्लांइग स्कवायड टीमें कर रहीं उत्पीड़न, व्यापारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से...

फ्लांइग स्कवायड टीमें कर रहीं उत्पीड़न, व्यापारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध धन का प्रयोग करने के लिए बनाई गई फ्लांइग स्कवायड की टीमें व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही हैं। व्यापारियों ने इस संबंध में प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु पाराशर ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलो से व्यापारियों की शिकायतें मिल रही हैं कि फ्लांइग स्कवायड की टीमें व्यापारियों के रुपयों का नियमविरूद्व जब्तीकरण कर रही हैं। जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार मदान ने कहा कि गल्ला व्यापारी जो एपीएमसी के अन्तर्गत जाते हैं और उन्हें एक करोड़ की नगदी निकालने का अधिकार है और किसानों को अपनी उपज का दो लाख तक का नगद भुगतान प्राप्त करने का अधिकार है। अभी गल्ला व्यापारियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बड़ी धनरााशि की निकासी बैंक से की जाती है। ऐसे में इन टीमों के द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

डीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए पत्र में मांग की गई कि व्यापारियों को होने वाली परेशानी से बचने के लिए टीमों को स्पष्ट निर्देश दिया जाए। जिला महामंत्री अकरम गाजी, विनोद त्यागी, कुलदीप शर्मा, राजकुमार, आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts