Homeउत्तर प्रदेशMeerutडीसीओ ने रोहटा क्षेत्र में गन्ना सर्वे का किया निरीक्षण

डीसीओ ने रोहटा क्षेत्र में गन्ना सर्वे का किया निरीक्षण

-


शारदा रिपोर्टर रोहटा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यन्त कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के गावो में चल रहे गन्ना सर्वे का खेतों पर जाकर निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान सर्वे रिकॉर्ड में मिली खामियों को लेकर नाराजगी जताई और सुधार करने की सख्त हिदायत दी।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यन्त कुमार शनिवार को गन्ना विभाग की टीम के साथ सबसे पहले दिलावरा गांव में पहुंचे और खेतों पर गन्ना सर्वे कर रही टीम का जायजा लिया। जहा मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक हरीश कुमार के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तथा एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया। इसके बाद टीम ने गांव बहरामपुर खास गांव में जाकर गन्ना सर्वे का रिकॉर्ड के अनुसार सत्यापन किया, तो सत्यापन में रिकॉर्ड में और मौके की नाप में अंतर मिला जिस पर गन्ना सर्वे कर रही टीम को जिला गन्ना अधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। ओर कार्य में सुधार करने की सख्त हिदायत दी।

 

उसके बाद टीम ने गांव सिंभावली, आजमपुर, रोहटा, मढ़ी गांवो में चल रहे गन्ना सर्वे का जायजा लिया और गन्ना सर्वे में लगी टीम को बताया की वह सर्वे शुरू करने से एक दिन पहले गांव में मुनादी करा कर किसानो को जानकारी जरूर दे। ताकि किसान गन्ना सर्वे के समय खेतो पर रहे और अपने गन्ना पेड़ी पोधा की प्रजाति का उल्लेख जरूर कराए। इसके अलावा गन्ने का घोषणा पत्र भी जरूर भरे। ताकि किसान को बीच सीजन में गन्ने के रकबे को लेकर कोई परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि अब बीच सीजन में गन्ना रकबे में कोई संशोधन किया जाना संभव नही है। इस लिए सर्वे के समय ही अपने गन्ने की पैमाईश ठीक से करा ले।

उन्होंने गन्ने में लगने वाले अर्ली शूट बोरर और टॉप शूट बोरर के बचाव हेतु फेरोमोन ट्रैप लगवाने की सलाह दी। ताकि फसल को नुक्सान से बचाया जा सके।

इसके साथ जिला सांख्यिकी अधिकारी सचिन कुमार, उपमहाप्रबंधक गन्ना डॉक्टर रजनीश कुमार, उप गन्ना प्रबंधक संजीव पुनिया, सुरेंद्र तोमर, आशीष त्यागी,सचिन सांगवान आदि थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts