HomeCRIME NEWSप्रियांशु जैन हत्याकांड में आज पहली सुनवाई

प्रियांशु जैन हत्याकांड में आज पहली सुनवाई

-

 अहमदाबाद कोर्ट में पेश होगा हत्यारोपी, प्रियांशु गुजरात के माइका कॉलेज में था एमबीए स्टूडेंट


शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रियांशु जैन की अहमदाबाद गुजरात में रोडरेज में हुई हत्या के मामले में आज पहली सुनवाई है। अहमदाबाद कोर्ट में प्रियांशु हत्याकांड की सुनवाई आज से शुरू हो रही है। अहमदाबाद बोपल थाना पुलिस ने इस मामले में 138 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जिसमें आज से सुनवाई शुरू होगी।

बता दें कि 11 नवंबर 2024 को मेरठ के छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि गुजरात पुलिस का कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह पढ़ियार था। 15 नवंबर से आरोपी कांस्टेबल अहमदाबाद जेल में बंद है।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में सिपाही वीरेंद्र सिंह पढ़ियार को अहमदाबाद पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तारी किया था। वीरेंद्र सिंह उस रात ओवरस्पीड गाड़ी चला रहा था। तब प्रियांशु ने उसे तेज गाड़ी चलाने पर रोका था। इतनी सी बात पर कांस्टेबल को गुस्सा आ गया। उसने बीच सड़क चाकू से गोदकर प्रियांशु की हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया था।

प्रियांशु मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी पंकज जैन का इकलौता बेटा था। जो अहमदाबाद माइका कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। प्रियांशु के परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने इस घटना में आरोपी का स्केच भी जारी किया था। मौके पर मिले सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये सनसनीखेज खुलासा हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts