HomeCRIME NEWSएसआई पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

एसआई पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

पुलिस ने दाहिने पैर में मारी गोली, हत्या का प्रयास-आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज


अमरोहा। थाना रहरा पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद वांछित आरोपी अताउल्ला को गिरफ्तार कर लिया। उस पर उपनिरीक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी करने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर तमंचे से गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सितंबर की रात थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अपराधियों और फरार आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बरतौरा क्षेत्र में मुखबिर ने बताया कि बरतौरा गांव से नवाबपुरा जाने वाले रास्ते पर रहरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026 का वांछित आरोपी अताउल्ला कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए रास्ते पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अवैध तमंचे से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। अपनी सुरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली अताउल्ला के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से गिरफ्तार कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

तलाशी में पुलिस को आरोपी के पास से .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तमंचे की नाल में फंसा एक खाली कारतूस मिला। इसके अलावा, 11 सितंबर को उपनिरीक्षक पर कथित हमले में इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहरा थाना क्षेत्र के गंगवार गांव के रहने वाले अताउल्ला (50) पुत्र रहमान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ रहरा थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं। इनमें साल 2026 के दो मामले भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को उपनिरीक्षक जुगल किशोर वारंट के आधार पर अताउल्ला को गिरफ्तार करने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने उपनिरीक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

एसएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया फरार आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर उपनिरीक्षक पर हमला करने का आरोप है। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts