HomeAccident Newsस्कूल वैन पेड़ तोड़कर सर्विस लेन पर गिरी

स्कूल वैन पेड़ तोड़कर सर्विस लेन पर गिरी

-

विजयनगर में डीएवी स्कूल के बच्चों की वैन के साथ हादसा, पलटने से बची


गाजियाबाद। गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन अनयिंत्रित होकर पेड़ को तोड़ते हुए 5 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। इस दौरान वैन में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं। दौड़कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित निकाला। इस घटना का सीसी टीवी भी सामने आया है। सूचना पर विजयनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विजयनगर स्थित डीएवी स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेकर जा रही थी। जहां वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और सर्विस रोड पर जा गिरी, गनीमत रही इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के समय एक व्यक्ति पैदल जा रहा था, 5 कदम ही दूर था। पहले दौड़कर बचता है, फिर वैन की तरफ दौड़कर खिड़की खोलता है। इतने में आसपास के लोग भी मौके की तरफ दौड़े।

विजयनगर एसएचओ धर्मपाल सिंह का कहना है कि स्कूल वैन अनयिंत्रत होकर कैसे पलटी है इसकी जांच की जा रही है। ड्राइवर भी सुरक्षित है। किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। यदि स्कूल वैन पलटी नहीं बल्कि पेड़ को तोड़ते हुए सीधी ही उतर गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts