HomeCRIME NEWSनाबालिग से जोर-जबरदस्ती का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से जोर-जबरदस्ती का आरोपी गिरफ्तार

-

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोका, जोर-जबरदस्ती और धमकी का आरोप


बिजनौर। स्योहारा थाना पुलिस ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 1 सितंबर 2026 को स्योहारा थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम बेरखेड़ा निवासी कासिम सैफी पुत्र मुन्ने खां ने उनकी बेटी को स्कूल जाते समय रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसके साथ जोर-जबरदस्ती की।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

स्योहारा थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी कासिम सैफी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts