HomeTrendingपानी भरे बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत -

पानी भरे बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत –

-

खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंचा, संतुलन बिगड़ने पर बाल्टी में गिरा


गाजीपुर। शुक्रवार की रात पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 15 माह के मासूम की मौत हो गई। परिवार जब बच्चे को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह बाथरूम में बाल्टी के पानी में गिरा मिला। परिजन और पड़ोसी तत्काल उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह पूरा मामला मुहम्मदाबाद नगर के यूसुफपुर गंज मोहल्ले का है। पवन जायसवाल का 15 माह का पुत्र विवान शुक्रवार रात घर में खेल रहा था। उस समय घर के बड़े बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जबकि महिलाएं रसोई के काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान विवान खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया और वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया।

कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने विवान को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह बाथरूम में बाल्टी के पानी में गिरा मिला। परिजन और पड़ोसी तत्काल उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विवान दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से मां हेमलता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई में निजी नौकरी कर रहे पिता पवन जायसवाल तत्काल घर के लिए रवाना हो गए। मासूम की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts