HomeTrendingभीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत -

भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत –

-

अज्ञात वाहन ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना नई बाजार स्थित हाईवे ओवरब्रिज के पास सुबह करीब 4 बजे हुई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के गंगेपुर, गांधीनगर, हाजीपुर निवासी कोदई पटेल (40 वर्ष) पुत्र इंद्रासन पटेल ट्रैक्टर पर परवल लादकर आजमगढ़ से दोहरीघाट आ रहे थे। नई बाजार स्थित हाईवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन, संभवत: ट्रेलर, ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोदई पटेल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें गाजीपुर जनपद के भदेसर थाना क्षेत्र के कंधौरा खुर्द निवासी राम प्रवेश (60 वर्ष) पुत्र स्व. राम नारायण और शिव दुलार (55 वर्ष) पुत्र स्व. राम गोविंद शामिल हैं। इनके साथ ही गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कुंवारी गांव निवासी लाल बहादुर (45 वर्ष) पुत्र रामायण बिन्द भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दोहरीघाट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, मऊ रेफर कर दिया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

दोहरीघाट थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर परवल लदा था और यह रौनापार, आजमगढ़ से आ रहा था। ट्रैक्टर पर सवार तीनों घायल गाजीपुर के रहने वाले हैं और आजमगढ़ में खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग ट्रैक्टर भाड़े पर लेकर परवल लादकर आ रहे थे।

नई बाजार के आगे अंडरपास के पास पीछे से आए एक ट्रेलर वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सड़क के किनारे बांस की खूंटी से जा टकराया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts