Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, सहारनपुर में...

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, सहारनपुर में पीएम मोदी ने किया रोड शो

-

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज, 14 अप्रैल को देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज़ ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी।

 

 

यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ कनेक्टिविटी बल्कि प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी शानदार उदाहरण है। इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है।

सहारनपुर में रोड शो कर रहे पीएम मोदी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह के बीच प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर में रोड शो कर रहे हैं। सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने पहुंचे हैं।

भारत की इंजीनियरिंग का नया प्रतीक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना बताया जा रहा है, जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन दिखता है। प्रधानमंत्री मोदी आज इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित कर उत्तर भारत की कनेक्टिविटी की तस्वीर बदलने जा रहे हैं।

क्यों खास है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे?

210 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

करीब ₹11,970 करोड़ की लागत

12 किमी लंबा एशिया का सबसे बड़ा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर

वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवाजाही: नीचे से हाथी, बाघ, तेंदुआ सहित अन्य जीवों का निर्बाध मूवमेंट

पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट और हरियाली

ड्रोन उड़ाने पर रोक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts