Homeउत्तर प्रदेशMeerutवरिष्ठ पत्रकार स्व. चंद्रभान शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार...

वरिष्ठ पत्रकार स्व. चंद्रभान शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार ने किया हवन-पूजन

-

मेरठ। मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय चंद्रभान शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि आज श्रद्धापुरी फेस-2, कंकरखेड़ा स्थित उनके आवास बी-281 पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिवारजनों व शुभचिंतकों ने स्व. शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उनकी धर्मपत्नी मुकेश शर्मा, पुत्र अंकुर भारद्वाज व नकुल भारद्वाज, पुत्रवधु प्रगति भारद्वाज, पोते हेरम्भ भारद्वाज एवं हर्षित भारद्वाज ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

 

 

पुण्यतिथि पर परिवार द्वारा घर पर हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया। हवन में स्व. चंद्रभान शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि स्व. चंद्रभान शर्मा का जन्म 4 अप्रैल 1951 को हुआ था और 14 अप्रैल 2022 को उनका निधन हो गया था। वे जागरण, प्रभात, उजाला ‘वेदराम संदेश की आवाज़’ से जुड़े रहे और पत्रकारिता जगत में अपनी निर्भीक लेखनी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने सदैव धैर्य एवं अध्यात्म के मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

परिवार ने बताया कि वे स्व. शर्मा जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक उदार और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के धनी थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts