Homeउत्तर प्रदेशMeerutलोकदल की किसान सम्मान यात्रा में उमडा जन सैलाब

लोकदल की किसान सम्मान यात्रा में उमडा जन सैलाब

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश की 80 प्रतिशत लोकसभा सीट जीतेगी।

 

 

सुनील सिंह ने यह बात अलीगढ़ खैर में किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोक दल किसान मजदूर गरीब सभी के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। किसान सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनका सम्मान वापस दिलाना है। लोकदल की ओर से अलीगढ़ के खेर से सम्राट लॉज तक किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। किसान सम्मान यात्रा पूर्व कृषि एव सिंचाई मंत्री स्व चो.राजेंद्र सिंह की 97वी जयंती के अवसर पर निकली जा रही है। यह यात्रा अलीगढ़ के गोतम चौराहा से प्रारंभ होकर खेर,अररना, एंडला, लोधा से सरसोल चौराहा होते हुए सम्राट लॉज पहुची।

 

किसान सम्मान यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया सम्मान यात्रा में शामिल सभी कार्यकतार्ओं ने चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद चौधरी सुनील सिंह जिंदाबाद और चौधरी विजेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। किसानों के सम्मान के लिए सभी ने एकजुट रहने का संकल्प लिया। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चो विजेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकदल देश के किसान,मजदूर, गरीब,दबे कुचलों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में लोक दल की आंधी चल रही है दूसरी पार्टियों को छोड़कर काफी बड़े नेता और कार्य करता लोक दल में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में लोक दल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने का काम करेगी।

 

इस अवसर पर लोकदल के मेरठ जिला अध्यक्ष पद कमलजीत सिंह, उपाध्यक्ष पद ऋषभ सिंह, महासचिव रवि ग्रेवाल, सोहनवीर सिंह, मोहित तालियांन और बिट्टू त्यागी, सचिन सरोहा, युसूफ जैदी, डॉक्टर जाहिद, जान मोहम्मद, नौशाद कुरेशी, नईम अली, मोहम्मद आसिफ, अदब नवाज, विनय शर्मा, जीशान, विक्रांत पोसवाल, रजनीश सिंह, वरुण चौधरी, आदिल राणा जिला सचिव, विनीत चौधरी सरधना विधानसभा का अध्यक्ष, मोहित शिवाजी अमित शिवाच च सुरजीत सिंह मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष अरशद कुरैशी युसूफ जाहिद खान बिट्टू विक्रांत देशवाल गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts