HomeCRIME NEWSस्क्रैप कारोबारी के घर डकैती डालने वाले गिरफ्तार

स्क्रैप कारोबारी के घर डकैती डालने वाले गिरफ्तार

-

गांव के बाहर गाड़ी खड़ी करके पैदल पहुंचे, कारोबारी के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट की


गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में स्क्रैप कारोबारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को पकड़ लिया है। 14 सितंबर की रात करीब 2:20 बजे बदमाश कारोबारी के घर में घुसे थे। परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर कारोबारी के हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद करीब 1 लाख रुपए कैश और जेवरात लेकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद भोजपुर थाना पुलिस और स्वॉट समेत 5 टीमें जांच में लगाई गई थीं। पुलिस ने गांव से लेकर करीब 8 किलोमीटर दूर तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में दो संदिग्ध गाड़ियों को ट्रेस किया गया। एक गाड़ी घटना वाली रात गांव के बाहर पहुंची थी और करीब 50 मिनट बाद वापस जाती दिखाई दी।

कलछीना गांव निवासी सद्दाम दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार करते हैं। वह कैंसर से जूझ रहे हैं। घर में पत्नी अफरोजी, 4 बेटे और 2 बेटियां हैं। उनका घर गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास है। घर के बाहर परचून की दुकान है, जिसे उनकी पत्नी संभालती हैं।

सद्दाम के मुताबिक, 14 सितंबर की रात वह एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी पत्नी, चार बेटे और दो बेटियां सो रही थीं। रात करीब 2:20 बजे 5 नकाबपोश बदमाश परचून की दुकान का ताला तोड़कर घर में घुसे।

बदमाशों ने कमरे के बाहर कूलर के पास मिर्च जलाई। इसके बाद 10 किलो चांदी और सेफ की चाबी के बारे में पूछा। कारोबारी के हाथ-पैर पत्नी के दुपट्टे से बांध दिए। परिवार के साथ मारपीट के बाद बदमाश कैश और जेवर लेकर फरार हो गए।

जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसे युवक के बारे में जानकारी मिली, जो पहले सद्दाम को कबाड़ का सामान दिलवा चुका था। उसे 15 हजार रुपए कमीशन भी मिला था। बाद में वह रेप के मामले में जेल चला गया था। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच की।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गाड़ियों को ट्रेस करने के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में मेरठ कनेक्शन भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, बदमाश गांव के बाहर गाड़ी खड़ी कर पैदल कारोबारी के घर तक पहुंचे थे।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों और लूटे गए सामान के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts