Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: कलक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक की हार्ट अटैक से मौत, डेढ़ साल...

Meerut: कलक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक की हार्ट अटैक से मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

-

  • पिता की भी हुई थी हार्ट अटैक से मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कलक्ट्रेट के एईआरके विभाग में वरिष्ठ सहायक ईशांत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे सदर तहसील के पीछे स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी और मौसी-मौसा के साथ रहते थे। ईशांत के सीने में एक दिन पहले से दर्द हो रहा था। उन्होंने नजदीकी अस्पताल में ईसीजी भी करवाया था। जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर उन्होंने दर्द को गैस की समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया। सुबह नहाते समय सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

ईशांत की मां भी मेरठ कलेक्ट्रेट में कार्यरत थीं। उनकी मृत्यु के बाद ईशांत को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। ईशांत के पिता अशोक कुमार सोलानिया रोडवेज में कार्यरत थे। जब ईशांत 8-10 वर्ष के थे, तब उनके पिता की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। ईशांत की एक विवाहित बहन है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ वीके सिंह और एसडीएम दीक्षा जोशी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

ईशांत का जन्मदिन 22 जुलाई को था और उनकी शादी को डेढ़ साल हुए थे। वे मेरठ कलेक्ट्रेट यूनियन के चुनाव में भी उम्मीदवार रह चुके थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts