Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा हो वापस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा हो वापस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-

  • मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उठाई मांग, भेजा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पर फर्जी मुकदमा लगाने के आरोप लगाते हुए सोमवार को दर्जनों कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई जा रही दमनकारी नीतियों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए विपक्षी नेताओं, विशेष रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि, लोकतंत्र में जनता की आवाज बनने वाले नेताओं को डराने, झुकाने और चुप कराने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य कांग्रेसजनों के खिलाफ की गई यह कार्यवाही न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि संविधान के मूल अधिकारों का भी सीधा उल्लंघन है। इसलिए राज्यपाल द्वारा मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर दमनकारी कार्यवाहियों को रोका जाए। जबकि, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें अविलंब निरस्त किया जाए। इसके अलावा विपक्षी दलों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान दिलाया जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts