Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrकार सवारों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, आरोपियों...

कार सवारों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

-

  • कार सवारों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाई।
  • नो पार्किंग में खड़ी कार का चालान काटने पर बवाल।

बुलंदशहर। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़ी कार का चालान काटने पर एक गंभीर घटना सामने आई है। कार सवारों ने कोतवाल सहित पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। कोतवाल सुनीता मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम को गश्त पर थी। टीम ने शहीद स्मारक के पास एक कार का चालान किया। इसके बाद कार सवार पुराना बस स्टैंड के पास पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर फरार हो गए।

जांच में पता चला है कि कार का नंबर यूपी 14डीयू3707 है। यह गाड़ी बुलंदशहर कोतवाली नगर के एक व्यक्ति की है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया है। एसआई वैभव पटेल ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) व 132 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाल सुनीता मलिक ने बताया कि आरोपी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना ने गुलावठी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बुलंदशहर रोड और हापुड़ रोड बॉर्डर पर पुलिस की निरंतर तैनाती के बावजूद आरोपी फरार होने में सफल रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts