spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsइंडेन गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर, टैंकर पलटा, सड़क पर फैली...

इंडेन गैस टैंकर और ट्रक की टक्कर, टैंकर पलटा, सड़क पर फैली गैस में लगी आग

-

–  दो लोग गंभीर घायल, यातायात रोका।

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में ब्रह्मानंद के पास सुबह एक सड़क हादसा हुआ। गाजिÞयाबाद से अलीगढ़ जा रहा इण्डेन गैस टैंकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर पलट गया।

सड़क पर गैस और पेट्रोल फैल गया। पेट्रोल के संपर्क में आते ही आग लग गई। एक और ट्रक आग की चपेट में आ गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया। आसपास के इलाकों में आग नहीं फैली। सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया। यातायात को रोक दिया गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। टक्कर की वजह की जांच की जा रही है। घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts