HomeTrendingकार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

-

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विसलेन पर हुआ हादसा, निमंत्रण से लौट रहा था


मऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक संतोष की मौत हो गई। रानीपुर थाना क्षेत्र के चालहा अंडरपास के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बगली पिजड़ा निवासी संतोष (28 वर्ष) पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। वह रविवार रात करीब 11:30 बजे एक समारोह से निमंत्रण के बाद अपने घर लौट रहा था। जैसे ही संतोष रानीपुर थाना क्षेत्र के चालहा ग्रामसभा के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस लेन अंडरपास के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अर्टिका कार से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और रानीपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में भर्ती कराते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अर्टिका कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संतोष की मौत की खबर उसके गांव बगली पिजड़ा पहुंचते ही परिवार में गहरा शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में गम का माहौल फैल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts