HomeTrendingकार नहर में गिरी, पांच लोग गंभीर घायल

कार नहर में गिरी, पांच लोग गंभीर घायल

-

लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, सभी लखनऊ रेफर


लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-सीतापुर मुख्य मार्ग पर देर रात एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नहर में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच लोग लखीमपुर शहर के मोहल्ला शांतिनगर के निवासी हैं। घायलों में आशुतोष नंदन दीक्षित (52) पुत्र रविशंकर दीक्षित, उनकी पत्नी रेनू दीक्षित (50), पुत्र शिवांशु दीक्षित (15), अधिवक्ता राम प्रकाश तिवारी (50) और उनकी पत्नी सरिता तिवारी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार के अनियंत्रित हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts