Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसंभल: मौलाना के तीन मकानों पर चला बुलडोजर, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी...

संभल: मौलाना के तीन मकानों पर चला बुलडोजर, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

-

– मस्जिद भी ढहाई जा रही, 100 पुलिसवाले तैनात, ड्रोन से निगरानी।

संभल। मस्जिद और मौलाना के परिवार के 3 मकानों पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। 3 बुलडोजर तोड़ने में लगे हैं। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुबह करीब 9 बजे प्रशासन की टीम पहुंची तो मस्जिद के मौलाना और उसके दो भाइयों ने मकान खुद तोड़ने के लिए समय मांगा। उन्होंने छीनी-हथौड़ी से तोड़ना शुरू किया, लेकिन तोड़ नहीं पाए। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया।

 

 

पूरा मामला असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग का है। यहां 880 वर्ग मीटर तालाब की जमीन पर कब्जा कर मस्जिद और 3 मकान बनाए गए थे। मस्जिद और मकान मुतवल्ली यानी मौलाना और उसके दो भाइयों के हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 5 नवंबर 2022 को अवैध कब्जा चिह्नित किया गया था। कब्जेदार अबरार, असरार, बाबू और मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी किया गया।

14 नवंबर 2024 को मस्जिद कमेटी और तीनों भाइयों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद तहसीलदार ने 4 फरवरी 2025 को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, लेकिन तीनों भाई डीएम के पास पहुंच गए। कब्जा खाली करने के लिए समय मांगा गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

प्रशासन 2 अक्टूबर 2025 को बुलडोजर कार्रवाई के लिए पहुंचा, लेकिन मस्जिद कमेटी और तीनों भाइयों ने खुद हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद भी मकान और मस्जिद नहीं तोड़ी गईं। 4 जनवरी 2026 को प्रशासन फिर चार बुलडोजर लेकर गांव पहुंचा, हालांकि उस दिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आज टीम पहुंची है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts