HomeCRIME NEWSमुजफ्फरनगर: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

-

– बुढ़ाना में हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, चार राज्यों में दर्ज हैं 42 मुकदमें।

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मेरठ के करनाल हाईवे से जुड़े विज्ञान रोड पर हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी दो शातिर अपराधी गुलजार उर्फ मामा और नसीम उर्फ टुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में गुलजार के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी नसीम को कॉम्बिंग अभियान के दौरान दबोच लिया गया।

 

 

बुढ़ाना पुलिस मंगलवार सुबह मेरठझ्रकरनाल हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विज्ञान रोड की ओर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक मोड़कर वापस विज्ञान रोड की ओर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें गुलजार उर्फ मामा पुत्र रमजान, निवासी इस्लामनगर, खतौली के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह गन्ने के खेत में गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया और थोड़ी दूरी पर दूसरे बदमाश नसीम उर्फ टुंडा पुत्र मेहदी हसन, निवासी रोहटा, मेरठ को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश गुलजार को तत्काल उपचार के लिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि गुलजार उर्फ मामा पर उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और उत्तराखंड, दिल्ली में लूट, चोरी और डकैती समेत कुल 42 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नसीम उर्फ टुंडा पर भी 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अंतरराज्यीय अपराधी हैं और नसीम राजस्थान में चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts