HomeAccident Newsनोएडा में महिला की सांप काटने से मौत

नोएडा में महिला की सांप काटने से मौत

-

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, झोपड़पट्टी में सोते समय काटा


संभल। बहजोई थाना क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की नोएडा में सांप के काटने से मौत हो गई। वह अपने पति के साथ नोएडा के बहनौता गांव की झोपड़पट्टी में रह रही थी। मंगलवार रात सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान शाहजहां (45) पत्नी इरशाद के रूप में हुई है। वह चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के पुरा गांव की रहने वाली थी। पति इरशाद नोएडा में मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

परिजन बाद में शाहजहां का शव संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम हॉस्पिटल से लेकर गांव पहुंचे। परिवार ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले लिया। शाहजहां के बच्चों दानिश (17), मुनीष (15), राबिया (14) और सादिया (12) समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी बड़ी बेटी मुस्कान (22) की शादी हो चुकी है।

पति इरशाद के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे शाहजहां को एक काले सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज शुरू किया गया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

गंभीर हालत को देखते हुए परिवार शाहजहां को संभल के चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम हॉस्पिटल ले आया। यहां भी उसका करीब दो दिन तक इलाज चला।परिजनों के मुताबिक शाहजहां की हालत लगातार गंभीर बनी रही। गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर पुरा गांव पहुंचे।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। शाहजहां की मौत के बाद उनके बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दानिश, मुनीष, राबिया और सादिया समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी सबसे बड़ी बेटी मुस्कान की शादी हो चुकी है।

पति इरशाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में शाहजहां को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिवार की इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts