HomeAccident Newsभाजपा युवा मोर्चा नेता समेत तीन की सड़क हादसे में मौत, परिवार...

भाजपा युवा मोर्चा नेता समेत तीन की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

– शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाजपा युवा मोर्चा नेता समेत तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ/स्याना। एक शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की खुशियां उस समय चीखों में बदल गईं, जब उनकी तेज रफ्तार कार सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक दुर्घटना में भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथा साथी जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

मेडिकल थाना क्षेत्र की उत्तराखंड कॉलोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा नेता विशांत त्यागी अपने दोस्तों लवी, मिथुन और ललित चौहान के साथ स्याना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार देर रात चारों कार से मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में विशांत त्यागी, स्याना निवासी लवी और मुरलीपुरा निवासी मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ललित चौहान को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

बताया गया है कि लवी और ललित चौहान मूल रूप से स्याना क्षेत्र के रहने वाले थे और लंबे समय से मेरठ में रहकर विशांत त्यागी के साथ पार्टनरशिप में नवजीवन हॉस्पिटल का संचालन कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। देर रात ही परिजन स्याना के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर रोते-बिलखते परिजनों को देख हर आंख नम हो गई।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक दुर्घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts