Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaAyodhya Murder: युवक की बेरहमी से हत्या कर छह टुकड़ों में काटा,...

Ayodhya Murder: युवक की बेरहमी से हत्या कर छह टुकड़ों में काटा, जांच में जुटी पुलिस

-

  • घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सोते हुए किया हमला, सेना की तैयारी कर रहा था।

अयोध्या। सेना की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव छह टुकड़ों में मिला। हाथ-पैर, गर्दन और धड़ अलग-अलग थे। युवक घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने के लिए उठे तो देखा कि चारपाई के नीचे खून बह रहा है। यह देखकर वह चीख पड़े। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात बीकापुर कोतवाली से सिर्फ 250 मीटर की दूरी पर हुई।

सुबह पिता रोते-रोते बेहोश हो गए। घरवालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया। बहन भी रो-रोकर बेसुध हो गई। वह बार-बार कह रही थी कि भइया, कहां चले गए? युवक की पहचान बीकापुर वार्ड नंबर-11 के तेंदुआ माफी पटेल नगर निवासी दिनेश वर्मा के रूप में हुई है। दिनेश माता-पिता, दो बहनों और दो भाइयों के साथ रहता था। उसके पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं। इससे परिवार का खर्च चलता है।

घरवालों ने बताया कि दिनेश बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह बीएसएफ में जाने की तैयारी कर रहा था। मेडिकल और फिजिकल टेस्ट में भी पास कर चुका था। उसकी जल्द ही जॉइनिंग होने वाली थी। दिनेश ने हाईस्कूल भारती इंटर कॉलेज से, इंटरमीडिएट शिक्षा दीक्षा खजुरहट से और बीए की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से की थी।

युवक के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया कि कल आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए थे, जिससे लाइट कट गई थी। रात करीब 10 बजे मैं दुकान से घर आया तो बेटे ने कहा कि पापा, बहुत गर्मी लग रही है। जेनरेटर मंगवा दो।

मैंने भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया। इसके बाद सभी लोगों ने खाना खाया। बीच वाला बेटा पानी खोलने गया था। सभी लोग घर के बाहर अलग-अलग जगह सो गए। बेटा छप्पर के पास जाकर चारपाई पर सो गया। रात करीब एक बजे मैं उठा तो सोचा कि जेनरेटर में पानी डाल दूं। तभी बेटी भी उठकर आई। बोली कि पड़ोसी के घर तीन लोग दिख रहे हैं। मैंने कहा कि हो सकता है, उनके यहां मेहमान आए हों। फिर मैं हैंडपंप पर हाथ धोने गया। चारपाई के पास देखा तो खून बह रहा था।

एसपी देहात बलवंत ने बताया कि शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है कि जमीन की रंजिश में सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा और पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

चाचा की पत्नी और पड़ोसी रामप्रकाश वर्मा ने साजिश रचकर पूरी घटना को अंजाम दिलवाया। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts