Homeउत्तर प्रदेशMeerutएडीएम व एसपी देहात ने सुनी समस्याएं

एडीएम व एसपी देहात ने सुनी समस्याएं

-


शारदा न्यूज़, मवाना : तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम व एसपी देेहात ने फारियादियोें की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के संबंधित 128 शिकायत आईं, जिनमें 17 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

 

 

एडीएम अमित कुमार व एसपी देहात कमलेेश बहादुर शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के पहुंचते ही फरियादियों द्वारा समस्या रखने का सिलसिला तेज हो गया। इस दौरान अवैध कब्जे, बिजली, सड़क इत्यादि मामलों को लेकर शिकायती पत्र दिए गए।

भाकियू कार्यकर्ताआें ने एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी केे नेतृत्व में एसडीएम को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेें गांव भैैंसा के पास अंडरपास बनानेे, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने, गांव सैदीपुर के सामने 250 मीटर पक्की नाली बनवाने, गन्ने की बोगी व ट्राली पर रिफ्लेेक्टर लाईट लगवाने, खादर में बाढ़ से नष्ट हुुई फसल का मुआवजा दिलाने आदि मांगे प्रमुख हैं।

इस माैके पर एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आशीष शर्मा, तहसीलदार आकांक्षा जोशी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts