Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के दीपावली समारोह में डायरेक्टरी का विमोचन

मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के दीपावली समारोह में डायरेक्टरी का विमोचन

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मेरठ। बुक सेलर एसोसिएशन द्वारा आज होटल डिरोज़ मेरठ कैंट में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा व राजेश गुप्ता ने देश भर के आये विभिन्न प्रकाशन संस्थाओ के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

सभा का संचालन करते हुए मंत्री विनय जैन ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पर्यावरण सरक्षक प्रेमी प्रदीप कुमार के द्वारा पौधों के साथ करवाया। सुधीर सलूजा व राजीव सिंघल द्वारा सभी सदस्यों को तंबोला खेल खिलाया गया जिसके उपहार राजीव बत्रा,सचिन अग्रवाल,जितेंद्र वत्स व पवन बत्रा द्वारा किये गए।

कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा संस्था द्वारा प्रकाशित डायरेक्टरी में सहयोग देने हेतु सभी विज्ञापन दाताओ का आभार व्यक्त किया।

मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के विभिन्न जोन प्रभारी दिव्यांश जैन, पिंटू सिंह, संजय शर्मा, प्रदीप गुप्ता, विवेक अग्रवाल, अवदेश रस्तोगी, स्पर्श जैन आदि ने अपने क्षेत्र के विक्रेताओं का मंच पर परिचय देकर रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा एसोसिएशन की गतिविधियों का वर्णन सदन के समक्ष रखा।
एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष धस्माना द्वारा सभी पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों व देश भर से आये अतिथियों के साथ डायरेक्टरी का विमोचन किया।

इस डायरेक्टरी में मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के सभी सदस्यों का विस्तृत वर्णन है व इसमे देश भर के प्रकाशनों को भी स्थान उपलब्ध कराया गया है।

सभा के अंत मे सभी सदस्यों को दीपावली उपहार का वितरण किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts