HomeCRIME NEWSएक मां की ममता हुई शर्मसार, छह साल की बेटी का गला...

एक मां की ममता हुई शर्मसार, छह साल की बेटी का गला घोंटकर मार डाला, तीन वर्षीय बेटा भी घायल

-

  • छह साल की बेटी का गला घोंटकर मार डाला

  • मां की ममता हुई शर्मसार, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग।

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटा आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

गौरा गांव निवासी सुनील यादव, जो लखनऊ में रहकर वाहन चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन करता है। अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आया था। सोमवार देर शाम उसकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय बेटे का भी गला घोंट दिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts