HomeCRIME NEWSमुजफ्फरनगर में हथियारों का बड़ा रैकेट पकड़ा, सात गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में हथियारों का बड़ा रैकेट पकड़ा, सात गिरफ्तार

-

  • पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार,
  • 3 पिस्टल और 4 तमंचे बरामद, एक बदमाश फरार।

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक संगठित गिरोह का पदार्फाश करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात बड़कली फाटक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से तीन अवैध पिस्टल, चार तमंचे, सात मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई।

चेकिंग के दौरान मिली कामयाबी : पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस टीम ने बड़कली कट हाइवे पर चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर घेराबंदी की और सात बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम गिरी, उज्जवल त्यागी, अंकुर त्यागी, विवांक पाल, ऋतिक, तुषार वर्मा और वंश वर्मा शामिल हैं। हालांकि रक्षित त्यागी नामक एक आरोपी फरार हो गया।

खरीददार भी धरे गए पूछताछ में खुलासा किया गया कि वे एक संगठित गिरोह के हिस्सा हैं, जिसमें प्रत्येक सदस्य का काम निर्धारित है। शुभम, उज्जवल और अंकुर फरार आरोपी रक्षित से अवैध हथियार लेकर आते थे, जबकि विवांक और ऋतिक ग्राहक ढूंढते थे। तुषार और वंश हथियार खरीदने आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरोह हथियारों की बिक्री से होने वाला मुनाफा आपस में बांटता था।

बदमाशों का आपराधिक इतिहास: पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल त्यागी और ऋतिक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उज्जवल के खिलाफ तीन और ऋतिक के खिलाफ चार मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। आपको बता दें कि बरामद सामान में तीन .32 बोर पिस्टल, चार 315 बोर के तमंचे, सात मोबाइल और एक मोटरसाइकिल शामिल हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts