HomeCRIME NEWSघर के पास कुएं में मिला युवक का शव

घर के पास कुएं में मिला युवक का शव

-

सोनू एक दिन पहले ससुराल से लौटा था, पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही


अमेठी। शिवरतनगंज क्षेत्र के महिया सिंदुरिया स्थित माठा गांव में घर के पास कुएं में 25 साल के युवक का शव मिला। मृतक की पहचान सोनू पुत्र उमाशंकर गोसाईं के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, सोनू एक दिन पहले अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह शाम को पत्नी के बिना अकेले घर लौट आया।

परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सोनू बिस्तर पर नहीं मिला। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस दौरान घर के पास स्थित कुएं के किनारे उसकी चप्पल दिखाई दी।

शक होने पर परिजनों ने कुएं में कांटा डालकर तलाश की। इस दौरान कुएं में सोनू का शव मिला। इसकी सूचना पर ग्रामीणों के साथ डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

डायल 112 की टीम और थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts