HomeAccident Newsट्रक से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

-

शादी से लौटते समय किशनी-बिधूना मार्ग पर हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा


औरैया। किशनी-बिधूना मार्ग पर यादव ढाबे के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

देवेंद्र इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला गंगे के रहने वाले थे। वह ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर गांव में अपने मामा रामजीत की बेटी सुलेखा की शादी में शामिल होने आए थे। शादी के बाद देर रात वह बाइक से बिधूना स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे।

रास्ते में यादव ढाबे के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके ताऊ के बेटे सुरजीत ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल देवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने देवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts