HomeTrendingबेटे के बर्थडे के दिन पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेटे के बर्थडे के दिन पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

-

दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया, शराब पिलाकर गला घोटा, मृतक की पत्नी से थे अवैध संबंध


मुजफ्फरनगर। बेटे के बर्थडे के दिन पिता की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी युवक का दोस्त निकला है। वारदात को अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक के दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते वो अपने दोस्त को रास्ते से हटाना चाहता था।


20 जून को दोस्त के बेटे का बर्थडे था। आरोपी ने रात को उसे पार्टी करने के बहाने बुलाया। फिर जंगल में दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को नाले में फेंककर फरार हो गया।

रविवार की सुबह लोगों ने युवक का शव नाले में देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर पर गोली लगी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहजुड्डी गांव का रहने वाला रोहित प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पिता, पत्नी के अलावा दो साल का बेटा है। शनिवार (20) जून को रोहित के बेटे का जन्मदिन था। शाम को उसने घर में बेटे का बर्थडे मनाया।

पिता मेहर सिंह ने बताया कि रात को रोहित के पास उसके दोस्त राहुल का कॉल आया। उसने बेटे के बर्थडे की पार्टी मांगी। रोहित ने उसे घर आने को कहा तो कहने लगा कि पार्टी बाहर देनी पड़ेगी। जिसके बाद रात करीब 11 बजे रोहित घर से निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे तलाशने लगे लेकिन कोई पता नहीं चला।

रविवार को पास के गांव गोयला के जंगल के पास एक नाले में उसका शव लोगों ने देखा तो शोर मचाया। जिसके बाद पुलिस और रोहित के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर हंगामा किया। जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोटना आया तो पुलिस सक्रिय हुई। रोहित की कॉल डीटेल निकलवाई गई। जिसके आधार पर राहुल की तलाश शुरू की गई।

रात एक बजे पुलिस से हुई मुठभेड़
रविवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रोहित शाहपुर कस्बे में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में राहुल के पैर में गोली लगी और उसे मौके से दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रोहित को उसके बेटे की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया था। पहले उसे शराब पिलाई। बाद में गमछे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गोयला गांव के जंगल के पास नाले में फेंक दिया, ताकि किसी को मुझपर शक न हो।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल के रोहित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। उसका लंबे समय से उसके घर आना जाना था। रोहित के उसके अवैध संबंधों का शक था। इसलिए राहुल उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर फायरिंग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रोहित झोलाछाप है। वो जानवरों का इलाज करता है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts