HomeTrendingहोटल संचालक ने युवक को रॉड से पीटा

होटल संचालक ने युवक को रॉड से पीटा

-

मामूली कहासुनी के बाद हमला, पीड़ित गंभीर घायल, वीडियो आया सामने


बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में एक होटल संचालक द्वारा एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के टोल के पास एक होटल के समीप हुई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद होटल संचालक ने मोनू नामक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि होटल संचालक ने मोनू पर चार बार लोहे की रॉड से वार किया। मोनू नीचे गिर गया और खुद को बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार वार करता रहा।

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को हमलावर से छुड़ाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मोनू को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts